Followers

बिहार : जहानाबाद में असामाजिक तत्वों ने शिव मंदिर में की तोडफोड, शिवलिंग को किया खंडित

 

बिहार : जहानाबाद में असामाजिक तत्वों ने शिव मंदिर में की तोडफोड, शिवलिंग को किया खंडित


बिहार के नालंदा और सासाराम के बाद अब जहानाबाद में भी धर्मांधों का उत्पात जारी है। शनिवार की देर रात असामाजिक तत्वों ने शिव मंदिर में तोड़ फोड़ कर दिया। जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। घटना नगर थाना क्षेत्र के एरोड्राम स्थित शिव मंदिर की है। सुबह जब लोगों को घटना की जानकारी मिली तो मंदिर के पास भारी भीड़ जमा हो गयी और इसकी सूचना पुलिस को दी।

शिव मंदिर में की तोडफोड

मंदिर के पुजारी ने बताया कि वह शनिवार को आठ बजे रात को मंदिर बंद करके अपने घर चले गए थे। उस समय तक सब कुछ ठीक था। अहले सुबह जब आया तो देखा कि शिवलिंग टूटा हुआ है। पुजारी ने बताया कि पास में हनुमान जी की भी मंदिर है। जिसके मुख्य द्वार में ताला बंद किया था। शिव मंदिर में सुबह सुबह श्रद्धालु आते है इस वजह से वह मंदिर खुला छोड घर चला गया था। पुजारी की मानें तो यह माहौल खराब करने की साजिश है।

शिवलिंग को किया खंडित

इधर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है। पुलिस का कहना है कि मंदिर में तोड़फोड़ की घटना को साजिश के तहत अंजाम दिया गया है। आरोपियों का मुख्य उद्देश्य सामाजिक सौहार्द/ बिगाड़ने का है। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है। आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं मंदिर में तोड़फोड़ की घटना के बाद ग्रामीणों में गुस्सा है। आरोपियों के खिलाफ वो सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।

स्रोत : जी न्यूज

Comments

Popular posts from this blog

"Why all terrorist are belongs to Islam"

हिंदू धर्म में गुरु और शिष्य का संबंध और उनका महत्व

भाग्यनगर : रामनवमी शोभायात्रा में लव-जिहाद का विरोध, हिन्दू राष्ट्र बनाने की मांग करने पर टी राजा सिंह पर FIR दर्ज